Himachal Pradesh मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली पहुंचे, बंगलुरु और केरल के कोच्चि जाएंगे
शब्द-रेखा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य से बाहर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने जा रहे हैं।
1. वे दिल्ली में बुधवार को पार्टी नेताओं से मिलेंगे और संगठन के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
2. इसके बाद वे दोपहर सवा दो बजे बेंगलुरु रवाना होंगे, प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में बैठक करेंगे।
3. तीन अप्रैल को 12:45 बजे वह कोच्चि के लिए रवाना होंगे, वहां कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेंगे और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को दोपहर बाद शिमला से दिल्ली रवाना हुए हैं। सुबह में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद वह राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई दी।
मुख्यमंत्री सुक्खू का अभी तक का 5 अप्रैल तक का टूर जारी हुआ है और इसके बाद गुजरात का भी एक कार्यक्रम बन रहा है।
कांग्रेस सूत्रों से मिली सूचनाओं के अनुसार केरल में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को दुरुस्त करना चाहती है। इसलिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक के तौर पर सीएम को कांग्रेस हाई कमान ने केरल भेजा है। वह पार्टी नेताओं से मिलेंगे और मुद्दों को समझेंगे।
इसके बाद कांग्रेस हाई कमान को वह अपनी रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस पार्टी शुरू करेगी। मुख्यमंत्री दिल्ली वापस आने के बाद भारत सरकार के मंत्रालयों में भी हिमाचल के मसलों को लेकर मिल सकते हैं।