जुब्बल नावर कोटखाई उपचुनाव : प्रचार के अंतिम दिन तीनों प्रत्याशियों का कूटनीतिक काउंटडाउन

तीनों प्रत्याशियों ने किया जनसभाओं में शक्ति प्रदर्शन, भीड़ जुटाने की होड़ लगी

विकास थापटा

जुब्बल नावर कोटखाई के विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को प्रचार के अंतिम दिन तीनों प्रत्याशियों का कूटनीतिक काउंटडाउन नजर आया। आखिरी दिन भाजपा की प्रत्याशी नीलम सरैईक, कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर और निर्दलीय चेतन बरागटा इन तीनों ने ही जनसभाएं कीं। नीलम ने आंटी, रोहित ठाकुर ने अपने प्रभाव वाले क्षेत्र जुब्बल के खड़ापत्थर और चेतन बरागटा ने अपनी विशेष पकड़ वाले गृह क्षेत्र में कोटखाई में जनसभाएं कीं।


  • नीलम की रैली में जहां केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर स्टार प्रचारक के रूप में मौजूद रहे, वहीं रोहित ठाकुर के साथ कई प्रादेशिक नेताओं की मौजूदगी रही। वहीं, चेतन बरागटा ने तो अपनी मां को चुनावी रण में बतौर स्टार प्रचारक उतार दिया। तीनों में लोगों को जुटाने की होड़ मची रही। इस तरह से इस क्षेत्र में तीनों प्रत्याशियों की रस्साकशी चली।
    भाजपा ने अपने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मैदान में उतारकर यह संदेश देने की कोशिश की कि भाजपा प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व कोटखाई जुब्बल नावर में प्रत्याशी नीलम सरैईक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। रोहित ठाकुर की खड़ापत्थर में हुई रैली जुब्बल कोटखाई नावर में दिवंगत नेता स्वर्गीय ठाकुर रामलाल के समर्थकांे की निष्ठा उनके परिवार के साथ बरकरार दिखी। चेतन बरागटा ने अपनी राजनीतिक सूझबूझ के साथ अपनी माता को उतारकर जनता को अपनी तरफ आकर्षित किया। कोटखाई के अंदर उन सभी बातों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया जो जानकर मानते थे कि कहीं ना कहीं चुनाव नजदीक आते आते चेतन बरागटा के साथ जो लोग चले हैं, वह बाहर निकलेंगे, लेकिन जिस हिसाब से रैली में जनता कि हाजिरी रही उससे भाजपा और कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती है।

प्रचार के अंतिम दिन चेतन की मां पुष्पा बरागटा बनीं स्टार प्रचारक

प्रचार के अंतिम दिन चेतन की मां पुष्पा बरागटा स्टार प्रचारक बनीं, उन्होंने यहां लोगों को भावुक कर दिया। पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के कार्यों पर उन्होंने चर्चा की और बेटे के लिए वोट मांगे। इस तरह से चेतन ने महिलाओं के वोट साधने की कोशिश की।

अनुराग के बयान के भी निकाले जा रहे कई निहितार्थ

  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनसभा के बाद मीडिया अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जिन लोगों ने पार्टी के लिए पूरा जीवन दे दिया है। जिन लोगों ने पार्टी को उठाने का काम किया है। पार्टी को उठाने का काम किया है। जिन लोगों ने जुब्बल-कोटखाई में पार्टी को खड़ा किया, उनके लिए बढ़-चढ़कर वोट दें। इसमें किसी को कोई संकोच नहीं रहना चाहिए। इसके भाजपा उम्मीदवार और चेतन के समर्थक अलग-अलग निहितार्थ निकाल रहे हैं। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर खेला दांव

Tue Nov 9 , 2021
उमेश दत्त शर्मा बनाए मंडल भाजपा जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष विकास थापटा जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव में अपनी किरकिरी करा चुकी भाजपा ने देर-सवेर ही सही, जुब्बल-कोटखाई-नावर विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर लिया है। भाजपा ने नीलम सरैईक के खिलाफ चेतन बरागटा के पक्ष में प्रचार में जाने के बाद मंडल […]

Breaking News